हर क्षेत्र में आगे आयें महिलाएं

Updated at : 09 Mar 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
हर क्षेत्र में आगे आयें महिलाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिमडेगा में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया और शोषण के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया़ सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम […]

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिमडेगा में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया और शोषण के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया़
सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इसलामुल हक उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि गीताश्री उरांव ने किया. इससे पूर्व गीताश्री उरांव को नृत्य दल द्वारा स्टेडियम के मुख्य द्वार से स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया, जहां सभी अतिथियों का स्वागत किया गया.
महिलाओं को संबोधित करते हुए गीताश्री उरांव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आयें. महिलाएं अपने आप को किसी से कम नहीं समझें. महिला के बिना विश्व का अस्तित्व ही नहीं हो सकता. आज पूरे देश में महिलाओं का शोषण हो रहा है. महिला शोषण के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होना होगा. गीताश्री उरांव ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं शोषित हो रही हैं. महिलाओं को कानून में भी विशेष प्रावधान है. अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें.
समाज सेवी ग्लोरिया सोरेंग ने कहा कि महिलाओं के लिए जो योजनाएं बनती हैं, उसका क्रियान्वयन भी होना चाहिए. महिलाएं सभी कार्य के लिए सक्षम हैं. महिलाएं हर क्षेत्र में भागीदार बनें.
नप अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. संचालन शांता रोजालिया कंडुलना ने किया. मौके पर शीला देवी, प्रभावती कुजूर, फिलोमिना लकड़ा, पुष्पा समद, एमलेन कोंगाड़ी, मोनिका मिंज, मीरा नुरानी मिंज,सरोज एक्का व लालमुनी लुगून के अलावा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola