मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 169 रोगी चिह्नित

Updated at : 04 Mar 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 169 रोगी चिह्नित

सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मोतियाबिंद शिविर आज से आरंभ हो गया. शिविर में प्रथम दिन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रोगियों की नेत्र जांच की गयी. 240 रोगियों की नेत्र जांच के बाद 169 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित […]

विज्ञापन
सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मोतियाबिंद शिविर आज से आरंभ हो गया. शिविर में प्रथम दिन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रोगियों की नेत्र जांच की गयी.
240 रोगियों की नेत्र जांच के बाद 169 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया. चिह्नित रोगियों का ऑपरेशन शुक्रवार से शुरू किया जायेगा. ऑपरेशन रांची से आये नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा. गुरुवार को रोगियों की नेत्र जांच नेत्र सहायक पंकज कुमार, मो दानिश, हेमा महतो द्वारा की जायेगी.
रोगियों को मुफ्त दवा भी दी जायेगी. मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद रोगियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. इस दौरान सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ बेनेदिक मिंज ने शिविर का निरीक्षण किया. मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मोहन सिंह, कैलाश शर्मा, प्रसन्न कुमार सिन्हा, शंकर शर्मा, मो नजीम, रितेश अग्रवाल, धीरज कुमार सिंह, जोनसन मिंज आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
एनसीसी कैडेट भी कर रहे हैं सहयोग
ऑपरेशन शिविर में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के एनसीसी के कैडेट एनसीसी ऑफिसर वाइके पांडेय के नेतृत्व में काफी सहयोग कर रहे हैं. कैडेट द्वारा मरीजों को कई प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं. इसमें दीपक लकड़ा, असीम किड़ो, विष्णु तुरी, अनमोल केरकेट्टा, विलसन, शुभम कुमार, रोहित पंडा आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola