पहाड़ी चीता के चीफ लेले साहू ने किया सरेंडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2016 7:34 AM
सिमडेगा : पुलिस दबिश के कारण पहाड़ी चीता गिरोह के सुप्रीमाे लेले साहू ने शुक्रवार को एसपी राजीव रंजन सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. 20 हजार रुपये के ईनामी लेले साहू पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या के 10 सहित 28 मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ ओड़िशा में भी कई मामले दर्ज […]
सिमडेगा : पुलिस दबिश के कारण पहाड़ी चीता गिरोह के सुप्रीमाे लेले साहू ने शुक्रवार को एसपी राजीव रंजन सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. 20 हजार रुपये के ईनामी लेले साहू पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या के 10 सहित 28 मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ ओड़िशा में भी कई मामले दर्ज हैं. लेले साहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही थी. इधर, लेले साहू ने स्थिति को देखते हुए एसपी राजीव रंजन सिंह से संपर्क कर आत्मसमर्पण करने की बात कही. एसपी के निर्देश पर केरसई थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह जंगल में गये और लेले साहू को अपने साथ लेकर आये़
कई क्षेत्रों में था आतंक
जिले के बोलबा, जलडेगा, केरसई व ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में लेले साहू का आतंक था. वह जमीन विवाद के कारण वर्ष 2010 में दिलीप साहू के साथ संगठन में शामिल हुआ था. दिलीप साहू के मारे जाने के बाद लेले साहू ने स्वयं पहाड़ी चीता की कमान संभाल ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










