ट्रक ने पुलिस जीप व कार को टक्कर मारी

सिमडेगा : एक ट्रक ने मंगलवार को तेज गति से रोड के किनारे खड़े एक पुलिस जीप तथा एक निजी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें लोग बाल-बाल बच गये. शाम को 3.35 बजे के करीब एक 10 चक्का ट्रक (जेएच 02पी 4571) राउरकेला की ओर तेजी से जा रही थी. शहरी क्षेत्र में […]
सिमडेगा : एक ट्रक ने मंगलवार को तेज गति से रोड के किनारे खड़े एक पुलिस जीप तथा एक निजी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें लोग बाल-बाल बच गये. शाम को 3.35 बजे के करीब एक 10 चक्का ट्रक (जेएच 02पी 4571) राउरकेला की ओर तेजी से जा रही थी.
शहरी क्षेत्र में नीचे बाजार स्थित आर्यन होटल के सामने भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी ट्रक तेजी से आ रही थी. सामने से एक मोटरसाइकिल सवार तथा अन्य लोगों को बचाने के लिये ट्रक आर्यन होटल के पास खड़ी अशोक गुप्ता की चार पहिया वाहन एक्सयूबी (जेएच 20 बी 1241) तथा कुरडेग पुलिस की जीप को तेजी से टक्कर मार दी. टक्कर में में वाहन का अगला हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना में किसी को चोट नहीं आयी. कुरडेग थाना प्रभारी बुद्धराम उरांव ने बताया कि वे लोग आर्यन होटल के पास जीप को खड़ा कर चाय पी रहे थे. घटना के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गये. लोगों ने चालक समय कर खलासी की जम कर धुनाई कर दी. भीड़ के मौके का लाभ उठा कर चालक फरार हो गया. ट्रक हजारीबाग से राउरकेला जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काफी तेज गति से आयी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




