कक्षा एक से आठ तक, विद्यार्थी मात्र 66

Published at :03 Dec 2013 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
कक्षा एक से आठ तक, विद्यार्थी मात्र 66

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : एक ओर जहां गांव-गांव तक शिक्षा का अलख जगाने का प्रयास किया जा रहा है. बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही हैं. किंतु विद्यालय में कितने बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इसकी फिक्र किसी को भी नहीं है. कुछ इसी प्रकार की स्थिति […]

विज्ञापन

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : एक ओर जहां गांव-गांव तक शिक्षा का अलख जगाने का प्रयास किया जा रहा है. बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही हैं. किंतु विद्यालय में कितने बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इसकी फिक्र किसी को भी नहीं है.

कुछ इसी प्रकार की स्थिति है बोलबा प्रखंड के पोड़खेर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की. यहां पर आठ कमरों वाला विद्यालय भवन बना दिया गया . स्कूल में चार शिक्षक भी पदस्थापित हैं. कक्षा एक से कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती है . किंतु विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है. विद्यालय मात्र 66 बच्चे ही नामांकित हैं. इसमें भी आधे बच्चे हमेशा अनुपस्थित रहते हैं.

कक्षावार आंकड़े के मुताबिक कक्षा एक में 15, कक्षा दो में आठ, कक्षा तीन में नौ, कक्षा चार में आठ, कक्षा पांच में 10 , कक्षा छह में नौ , कक्षा सात में दो एवं कक्षा आठ में शून्य बच्चे नामांकित हैं. हालांकि विद्यालय में लगभग सभी सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola