जेवीएम की संकल्प यात्रा दो से 12 तक

Published at :01 Dec 2013 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
जेवीएम की संकल्प यात्रा दो से 12 तक

सिमडेगा : झारखंड विकास मोरचा का संकल्प यात्रा दो दिसंबर से शुरू हो रहा है. जिसका समापन 12 दिसंबर को होगा.कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के कें द्रीय महासचिव सह खुंटी लोक सभा के प्रभारी सुनील कुमार साहू, महिला मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष सह खुंटी लोक सभा सहप्रभारी डॉ आश्रिता कुजूर के अलावा जिला […]

विज्ञापन

सिमडेगा : झारखंड विकास मोरचा का संकल्प यात्रा दो दिसंबर से शुरू हो रहा है. जिसका समापन 12 दिसंबर को होगा.कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के कें द्रीय महासचिव सह खुंटी लोक सभा के प्रभारी सुनील कुमार साहू, महिला मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष सह खुंटी लोक सभा सहप्रभारी डॉ आश्रिता कुजूर के अलावा जिला समिति, प्रखंड समिति, पंचायत समिति के पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे.

संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में घूम-घूम कर पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया जायेगा. नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जायेगा. संकल्प यात्रा के दौरान केरसई में दो दिसंबर को, कोलेबिरा में तीन दिसंबर को, बांसजोर में चार दिसंबर को, कुरडेग में पांच दिसंबर को, सिमडेगा नगर तथा ग्रामीण में छह दिसंबर को, ठेठईटांगर में सात दिसंबर को, पालकोट में आठ दिसंबर को, बानो में नौ दिसंबर को, बोलबा में 10 दिसंबर को, पाकरटांड़ में 11 दिसंबर को तथा जलडेगा में 12 दिसंबर को संकल्प यात्रा के दौरान पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola