ट्रेन से कट कर सिमडेगा निवासी की रांची में मौत

Published at :26 Nov 2013 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर सिमडेगा निवासी की रांची में मौत

जलडेगा (सिमडेगा) : प्रखंड के टाटी निवासी एक व्यक्ति की मौत रांची रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कट जाने के कारण हो गयी. घटना से क्षेत्र के लोगों में शोक है. घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टाटी निवासी पीडीएस दूकानदार राजनारायण प्रसाद साहू ट्रेन से अपने पैत्रिक निवास स्थान आरा […]

विज्ञापन

जलडेगा (सिमडेगा) : प्रखंड के टाटी निवासी एक व्यक्ति की मौत रांची रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कट जाने के कारण हो गयी. घटना से क्षेत्र के लोगों में शोक है.

घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टाटी निवासी पीडीएस दूकानदार राजनारायण प्रसाद साहू ट्रेन से अपने पैत्रिक निवास स्थान आरा (बिहार) जा रहे थे. इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के समय राजनारायण प्रसाद साहू का पैर फिसल गया.

वे ट्रेन के नीचे गये. ट्रेन की चपेट में आने के कारण उनकी मौत हो गयी. जलडेगा प्रखंड पीडीएस दूकानदार संघ ने राजनारायण प्रसाद साहू के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से कृष्णा नाग, पन्नालाल साहू आदि शामिल हैं. इधर सुबाश साहू ने भी घटना पर दुख प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola