पीएलएफआइ ने की तीन की हत्या

* अपराध कोलेबिरा में दो को गोली मारी, ठेठईटांगर में एक का गला रेता * कोलेबिरा में सुनील केरकेट्टा (40, छपरा टोली शाहपुर) और * रकीम खान ( 45, शाहपुर बोंबो टोली) की गोली मार कर हत्या की * ठेठईटांगर में संतोष केरकेट्टा (25, दुमकी गिरजा टोली) का गला रेता कोलेबिरा :सिमडेगा जिले के कोलेबिरा […]
* अपराध कोलेबिरा में दो को गोली मारी, ठेठईटांगर में एक का गला रेता
* कोलेबिरा में सुनील केरकेट्टा (40, छपरा टोली शाहपुर) और
* रकीम खान ( 45, शाहपुर बोंबो टोली) की गोली मार कर हत्या की
* ठेठईटांगर में संतोष केरकेट्टा (25, दुमकी गिरजा टोली) का गला रेता
कोलेबिरा :सिमडेगा जिले के कोलेबिरा व ठेठईटांगर में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सदस्यों ने तीन लोगों को मार डाला. पहली घटना कोलेबिरा स्थित नवाटोली व कोंडेकेरा के बीच देव नदी के पास रविवार सुबह 9.10 बजे की है. सुनील केरकेट्टा व रकीम खान बाइक से कोलेबिरा बाजार से आ रहे थे. उग्रवादियों ने दोनों को गोली मार दी. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि सुनील केरकेट्टा साफ छवि का व्यक्ति था.
इससे पहले ठेठईटांगर क्षेत्र की है. उग्रवादियों ने शनिवार की रात संतोष केरकेट्टा की गला रेत कर हत्या कर दी. संतोष अपने घर के बाहर में खड़ा था. 15- 20 की संख्या में उग्रवादी संतोष के घर के पास आये. संतोष को घर से थोड़ी दूरी पर ले जा कर मार डाला.
ग्रामीणों ने शवों को देर शाम उठाने दिया : कोलेबिरा में घटना के बाद पुलिस शवों को उठाने गयी, तो ग्रामीणों ने भारी विरोध किया. शवों को उठाने नहीं दिया. एसपी असीम विक्रांत मिंज घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
जयधर गोप ने ली जिम्मेवारी
कोलेबिरा में दो लोगों की हत्या की जिम्मेवारी पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर जयधर गोप ने ली है. कहा कि घटना को बारूद गोप के दस्ते ने अंजाम दिया है. मारे गयेदो व्यक्ति चोरी करते थे. संगठन को बदनाम कर रहे थे. संगठन के विरुद्ध लोगों को भड़का रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




