ट्रक से 420 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2025 9:30 PM
एनसीबी की टीम ने की कार्रवाई, ओड़िशा से रांची की ओर आ रहा था ट्रक
कोलेबिरा. कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य पथ पर स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक (एचआर-73बी 4929) से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई में 84 पैकेट गांजा जब्त किया गया, जिसका कुल वजन लगभग 420 किलो व कीमत लगभग एक करोड़ बतायी गयी है. एनसीबी की टीम ने बताया कि गांजा को ट्रक के केबिन और डाला के नीचे विशेष रूप से बनाये गये बॉक्स में छिपाया गया था. ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है. ट्रक ओड़िशा से रांची की ओर जा रहा था. एनसीबी की टीम ने गुप्त सूचना पर पीछा करते हुए कोलेबिरा स्थित साहू पेट्रोल पंप के पास उसे पकड़ा. घटना की सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
बानो से लापता बालक रांची से बरामद
बानो. प्रखंड की उकौली पंचायत के ग्राम उकौली बूढ़ीझरैन निवासी 12 वर्षीय बालक फिलमो डांग को सकुशल बरामद कर लिया गया है. बच्चा पांच अक्तूबर 2025 को घर से निकला था. इसके बाद से ही लापता था. उकौली पंचायत की मुखिया कृपा हेमरोम ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलमो डांग के माता-पिता नहीं हैं और वह अपने फुआ के साथ रह रहा था. लापता होने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था. इस बीच 16 अक्तूबर को रांची के हेहल स्थित चिल्ड्रेन होम बालसराय से सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्चा वहां लाया गया है, जिसकी पहचान फिलमो डांग के रूप में हुई. मुखिया कृपा हेमरोम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चाइल्ड होम पहुंच कर बच्चे की पहचान की और उसे सकुशल घर लाकर परिजनों को सौंप दिया गया. मुखिया ने बताया कि पूछताछ में यह पता चला है कि बच्चा ट्रेन में बैठ कर भटकते हुए हटिया स्टेशन पहुंच गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










