81636 बच्चों को दी जायेगी पोलियो खुराक

Updated at : 06 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
81636 बच्चों को दी जायेगी पोलियो खुराक

सिमडेगा. 18 जनवरी को आयोजित पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. सीएस डॉ एडीएन प्रसाद ने बताया कि इस बार 81636 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने […]

विज्ञापन

सिमडेगा. 18 जनवरी को आयोजित पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा की अध्यक्षता में हुई. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. सीएस डॉ एडीएन प्रसाद ने बताया कि इस बार 81636 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिये 699 बूथ, 17 ट्रांजिट टीम, 144 वैक्सीनेटर, 42 सब डिपो बनाया गया. इसके अलावा 90 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गयी है. बैठक में 17 जनवरी को सभी विद्यालय के बच्चों द्वारा पल्स पोलियो अभियान जागरूकता रैली निकालने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी प्रखंडों में 16 जनवरी से 18 जनवरी तक व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश उपायुक्त ने दिया. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष मेनोन एक्का, डीडीसी ए दोडे, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola