शिविर में 25 उद्यमियों ने कराया पंजीकरण

शिविर में 25 उद्यमियों ने कराया पंजीकरण
सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड कार्यालय के सभागार में उद्योग विभाग व झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम द्वारा उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ नैमन कुजूर व मुखिया उर्मिला कुजूर ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिला उद्योग केंद्र के इओडीबी मैनेजर सलमान खुर्शीद ने शिविर के उद्देश्य के बारे जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता और प्रदर्शन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के नवोदित व मौजूदा उद्यमियों को औपचारिक रूप से एमएसएमइ इकाइयों के रूप में पंजीकृत करना, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है. शिविर में भाग लेने वाले उद्यमियों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी. शिविर के दौरान कुल 25 उद्यमियों ने पंजीकरण कराया. शिविर में लगभग 105 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने एमएसएमइ इकाईयों के माध्यम से रोजगार सृजन के महत्व को रेखांकित किया. प्रतिभागियों को सरकार की योजनाओं के साथ-साथ व्यावसायिक नियोजन, वित्तीय प्रबंधन और ब्रांडिंग आदि पहलुओं पर भी जानकारी दी गयी.
सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत
बानो. बानो थाना के होलगंदा पूरबटोली में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मंगरा लुगून रात लगभग तीन बजे शौच के लिए बाहर गया था. इस क्रम में जहरीले सांप ने डंस लिया. घटना की जानकारी मंगरा लुगून ने अपने परिवार वालों को दी. परिजन ओझागुनी के चक्कर में पड़े रहे, जिससे मंगरा की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद मामले की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार को दी गयी. स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेस भेज कर सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होने पर बानो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




