दिल्ली से युवती का शव लाया गया

जलडेगा(सिमडेगा). प्रखंड के तिलाइजारा निवासी भादे लोहरा की 20 वर्षीय पुत्री फूल कुमारी की मौत दिल्ली में 14 दिसंबर को हो गयी थी. चार दिन बाद मंगलवार को उसका शव लाया गया. युवती का शव एक प्लेसमेंट कंपनी द्वारा लाया गया. प्लेस कंपनी द्वारा युवती के परिजनों को 35 हजार रुपये भी दिये गये. मालूम […]
जलडेगा(सिमडेगा). प्रखंड के तिलाइजारा निवासी भादे लोहरा की 20 वर्षीय पुत्री फूल कुमारी की मौत दिल्ली में 14 दिसंबर को हो गयी थी. चार दिन बाद मंगलवार को उसका शव लाया गया. युवती का शव एक प्लेसमेंट कंपनी द्वारा लाया गया. प्लेस कंपनी द्वारा युवती के परिजनों को 35 हजार रुपये भी दिये गये. मालूम हो कि फूल कुमारी को अगस्त 2013 में धर्मजीत लोहरा ने दिल्ली ले गया था. किंतु दिल्ली जाने के बाद युवती परिजनों के संपर्क में नहीं थी और न ही परिजनों को कभी पैसा भेजा गया था. धर्मजीत लोहरा ने कहा था कि दिल्ली में फूल कुमारी को काम पर लगाया जायेगा तथा हर माह पैसा भेज दिया जायेगा. 14 दिसंबर को सूचना दी गयी कि फूल कुमारी की मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




