लूटपाट के छह आरोपी गिरफ्तार

सोगजोर नुनुगढ़ा के निकट हुई थी घटनाकुरडेग. बोलबा व केरसई पुलिस के संयुक्त प्रयास से लूटपाट के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. घटना पांच सितंबर को हुई थी. अपरधियों ने हथियार के बल पर बाजार से लौट रहे व्यवसायियों से लगभग 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिये थे. पुलिस ने अपराधियों के पास […]
सोगजोर नुनुगढ़ा के निकट हुई थी घटनाकुरडेग. बोलबा व केरसई पुलिस के संयुक्त प्रयास से लूटपाट के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. घटना पांच सितंबर को हुई थी. अपरधियों ने हथियार के बल पर बाजार से लौट रहे व्यवसायियों से लगभग 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिये थे. पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटा गया एक मोबाइल भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में खंडानिशान बोलबा निवासी अरुण धनवार, जितेंद्र तिर्की, केरसई तेतरटोली निवासी गाोलू उर्फ गुलशन कुजूर, रोहित कुजूर, ओनिल बेक व बंदगांव चाईबासा निवासी मीरू पूर्ति शामिल हैं. उक्त अपराधियों के खिलाफ केरसई थाना में कांड संख्या 20/14 के तहत मामला दर्ज है. अपराधियों को गिरफ्तार करने में केरसई थाना प्रभारी अशरफी पासवान, कुरडेग थाना प्रभारी इमानुएल टोपनो व बोलबा थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




