नये भवनों का नहीं हो रहा है उपयोग

पुराने जर्जर भवनों में ही चल रहा है स्वास्थ्य केंद्रफोटो फाइल:18एसआइएम:6-नव निर्मित भवनकेरसई(सिमडेगा). केरसई प्रखंड के कई गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बन कर तैयार है. किंतु उसका उपयोग नहीं हो रहा है. पुराने जर्जर भवन में स्वास्थ्य केंद्र का कार्य संचालित किया जा रहा है. इस कारण मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को काफी […]
पुराने जर्जर भवनों में ही चल रहा है स्वास्थ्य केंद्रफोटो फाइल:18एसआइएम:6-नव निर्मित भवनकेरसई(सिमडेगा). केरसई प्रखंड के कई गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बन कर तैयार है. किंतु उसका उपयोग नहीं हो रहा है. पुराने जर्जर भवन में स्वास्थ्य केंद्र का कार्य संचालित किया जा रहा है. इस कारण मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक किनकेल, बासेन, रेंगारटोली, कोनजोबा, टैंसेर, कोनसकेली आदि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बन कर तैयार है. किंतु नये भवन में स्वास्थ्य केंद्र को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है. पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका है. बरसात के दिनों में भवन से पानी टपक ता है. छतों व दीवारों में दरारें पड़ गयी हैं. खिड़की दरवाजे जर्जर हो चुके हैं. बावजूद भी नये भवनों में स्वास्थ्य केंद्रों को शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने नये भवनों को उपयोग में लाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




