राशन दुकानदार पर मनमानी करने का आरोप

Updated at : 16 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
राशन दुकानदार पर मनमानी करने का आरोप

फोटो फाइल:16एसआइएम:8-प्रदर्शन करते लोग.कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड के रैंसिया पंचायत के बोकबा गांव के ग्रामीणों ने प्रगतिशील हरिजन विकास संघ महिला मंडल राशन दुकानदार पर मनमानी करने एवं राशन कम देने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि डीलर 35 किलो अनाज के स्थान पर 20, 28 एवं 30 किलो राशन ही देता है […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:16एसआइएम:8-प्रदर्शन करते लोग.कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड के रैंसिया पंचायत के बोकबा गांव के ग्रामीणों ने प्रगतिशील हरिजन विकास संघ महिला मंडल राशन दुकानदार पर मनमानी करने एवं राशन कम देने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि डीलर 35 किलो अनाज के स्थान पर 20, 28 एवं 30 किलो राशन ही देता है एवं प्रति माह राशन वितरण नहीं किया जाता है. जबकी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड पर 35-35 किलो अनाज अंकित कर दिया जाता है. विरोध करने पर राशन नहीं देने की बात कही जाती है. गांव के बिरसा लोहरा, अंसेलम समद, अजीत सोरेंग, सिलवानुस एक्का, राफेल समद, अविनाश लकड़ा, मार्शल समद, पास्कल समद, विशुन सिंह, कोर्नेलियुस समद, लक्षु नायक, फारण सिंह, बुधवा नायक, ज्याकिब समद, संतोष नायक, बेंजामिन समद, चुमनु लोहरा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें दो माह से राशन नहीं दिया गया है. इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है. ्रग्रामीणों ने कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया. बीडीओ ने ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हृदयनाथ पांडेय को जांच का आदेश दिया. जांच करने पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने आरोप को सही पाया. ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत की उपमुखिया उषा देवी ने अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा को आवेदन देकर प्रगतिशील हरिजन विकास संघ महिला मंडल राशन दुकान के स्थान पर गांव के कार्डधारियों का किसी दूसरे डीलर से राशन वितरण कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola