जूनियर में 22 और सब जूनियर में 25 खिलाड़ी चयनित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 10:03 PM
जूनियर में 22 और सब जूनियर में 25 खिलाड़ी चयनित
सिमडेगा. हॉकी खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 71 खिलाड़ियों ने भाग लिया. सब जूनियर वर्ग में 46 व जूनियर वर्ग 25 खिलाड़ी शामिल हुए. भारतीय खेल प्राधिकरण ( युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय) व हॉकी इंडिया के सहयोग से हॉकी झारखंड द्वारा झारखंड राज्य अस्मिता हॉकी लीग 2025 सब जूनियर व जूनियर महिला का आयोजन 17 से 24 मार्च 2025 तक आयोजित है. दोनों वर्गों की प्रतियोगिता में जिला टीम की भागीदारी होनी है. इसके लिए जिला टीम गठन के लिए खिलाड़ियों चयन ट्रायल रविवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया. इसमें सब जूनियर वर्ग में 46 और जूनियर वर्ग में 25 कुल 71 खिलाड़ियों ने भाग लिया. ट्रायल के बाद जूनियर में 22 और सब जूनियर में 25 खिलाड़ी चयनित किये गये. 12 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के बाद बेस्ट 18 खिलाड़ियों को जिला टीम से प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जायेगा. चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोच तारिणी कुमारी, करिश्मा परवार और कुनूल भेंगरा उपस्थित थे.
इग्नू में नामांकन की तिथि बढ़ी
सिमडेगा. इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि 15 मार्च तक बढ़ा दी गयी है. साथ ही जनवरी 2025 के पुन: रजिस्ट्रेशन की भी इस माह के अंत तक बढ़ा दी गयी है. यह जानकारी इग्नू के समन्वयक प्रो विद्या शंकर कुमार ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










