सिमडेगा में 135660 व कोलेबिरा में 123614 मत पड़े

Updated at : 04 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा में 135660 व कोलेबिरा में 123614 मत पड़े

उपायुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी मतदाताओं व मतदानकर्मियों को दिया धन्यवादफोटो फाइल:4एसआइएम:6-प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते उपायुक्त.प्रतिनिधिसिमडेगा. सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र में 135660 एवं कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र में 123614 मत पड़े. प्रतिशत के अनुसार सिमडेगा में 65.81 प्रतिशत एवं कोलेबिरा में 65.63 प्रतिशत मतदान हुआ. उक्त जानकारी उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने प्रेस […]

विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी मतदाताओं व मतदानकर्मियों को दिया धन्यवादफोटो फाइल:4एसआइएम:6-प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते उपायुक्त.प्रतिनिधिसिमडेगा. सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र में 135660 एवं कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र में 123614 मत पड़े. प्रतिशत के अनुसार सिमडेगा में 65.81 प्रतिशत एवं कोलेबिरा में 65.63 प्रतिशत मतदान हुआ. उक्त जानकारी उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि सिमडेगा विधान सभा में कुल 200640 एवं कोलेबिरा विधान सभा में 188361 मतदाता हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जिले में सबसे अधिक मतदान राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंगरू बूथ नंबर 104 में 81.5 प्रतिशत मतदान हुआ. इसी बूथ में सर्वाधिक महिलाओं ने भी मतदान किया. यहां पर 245 महिला मतदाता हैं जिसमें 205 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. विधान सभावार आंकड़े के मुताबिक सिमडेगा विधान सभा में 68166 पुरुष एवं 67494 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र में 61611 पुरुष एवं 62003 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उपायुक्त श्री लकड़ा ने शांतिपूर्ण एवं अच्छे प्रतिशत में हुए मतदान के लिये सभी मतदाताओं, मतदानकर्मियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों व सुरक्षा बलों के प्रति आभार प्रकट किया. इस अवसर पर एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola