सिमडेगा व कोलेबिरा का इवीएम वज्रगृह में सील

Updated at : 03 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा व कोलेबिरा का इवीएम वज्रगृह में सील

वज्रगृह की सुरक्षा के पुख्ता इंतजामकलस्टरों से आज पहुंचे मतदानकर्मी एसएस प्लस टू में बनाया गया है वज्रगृहफोटो: 3 एसआईएम: 9- सिमडेगा वज्रगृह में तैनात जवान.प्रतिनिधिसिमडेगा. कोलेबिरा तथा सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र के सभी कलस्टरों से मतदानकर्मी इवीएम लेकर बुधवार को मुख्यालय में पहुंच गये. पालकोट क्षेत्र से मतदानकर्मियों को आने में काफी विलंब हुआ. […]

विज्ञापन

वज्रगृह की सुरक्षा के पुख्ता इंतजामकलस्टरों से आज पहुंचे मतदानकर्मी एसएस प्लस टू में बनाया गया है वज्रगृहफोटो: 3 एसआईएम: 9- सिमडेगा वज्रगृह में तैनात जवान.प्रतिनिधिसिमडेगा. कोलेबिरा तथा सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र के सभी कलस्टरों से मतदानकर्मी इवीएम लेकर बुधवार को मुख्यालय में पहुंच गये. पालकोट क्षेत्र से मतदानकर्मियों को आने में काफी विलंब हुआ. सभी मतदानकर्मियों के यहां पहुंच जाने पर सभी इवीएम का मिलान कर उसे वज्रगृह में रखा गया. एसएस प्लस टू विद्यालय में सिमडेगा तथा कोलेबिरा दोनों विधान सभा का वज्रगृह बनाया गया है. इवीएम के पहंुचने के बाद डीसी, डीडीसी तथा दोनों विधान सभा क्षेत्र के ऑर्ब्जवर ने वज्रगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद दोनों विधान सभा के प्रत्याशियों एवं प्रत्याशियों के एंजेंटों की उपस्थिति में वज्रगृह को सील कर दिया गया. दोनों वज्रगृह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. दोनों वज्रगृह को सीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया है. वज्रगृह में सीसी टीवी भी लगाया गया है. सुरक्षा के लिये बैरिकेंडिंग की गयी है. 24 घंटे लगातार सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद रहेंगे. इधर डीसी दीप्रवा लकड़ा तथा डीडीसी ए दोडे सहित दोनों विधान सभा के ऑर्ब्जवरों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बुधवार को एसएस प्लस टू में दिन भर गहमा-गहमी रही. दिन भर अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola