पत्नी ने पति की हत्या कर दी

सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के गरजा बोंदाटोली में पत्नी ने अपने पति की साबल से मार कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक गरजा बोंदाटोली निवासी प्रतिमा देवी बीती रात्रि अपने घर में थी. इसी क्रम में उसका पति 25 वर्षीय कलिंद्र लोहरा घर पहंुचा. किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गयी. […]
सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के गरजा बोंदाटोली में पत्नी ने अपने पति की साबल से मार कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक गरजा बोंदाटोली निवासी प्रतिमा देवी बीती रात्रि अपने घर में थी. इसी क्रम में उसका पति 25 वर्षीय कलिंद्र लोहरा घर पहंुचा. किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गयी. दोनों में मारपीट भी हुई. इससे पत्नी प्रतिमा देवी घायल हो गयी. आवेश में आकर पत्नी प्रतिमा देवी ने घर में रखे साबल उठा कर कलिंद्र सिंह पर वार कर दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में कर सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही आरोपी पत्नी प्रतिमा देवी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




