सिलाई-कताई कर महिलाएं स्वावलंबी बनें: डीडीएम

Updated at : 29 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सिलाई-कताई कर महिलाएं स्वावलंबी बनें: डीडीएम

सिमडेगा. बाजारटोली स्थित सामुदायिक भवन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय परिधान निर्माण प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडों के महिलाओं ने भाग लिया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड के डीडीएम शोभा रानी केरकेट्टा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में यूबीआइ के प्रबंधक […]

विज्ञापन

सिमडेगा. बाजारटोली स्थित सामुदायिक भवन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय परिधान निर्माण प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंडों के महिलाओं ने भाग लिया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड के डीडीएम शोभा रानी केरकेट्टा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में यूबीआइ के प्रबंधक एफ्रेम लकड़ा उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड शोभा रानी केरकेट्टा ने कहा कि सिलाई-कताई का व्यवसाय अपना कर महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं. सिलाई का काम महिलाएं घर बैठे भी कर सकती हैं तथा आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकती हैं. उन्होंने कहा कि परिधान निर्माण का काफी स्कोप है. इससे जुड़ कर महिलाएं अपना एवं परिवार का विकास कर सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं समूह के माध्यम से संयुक्त देयता समूह का गठन कर अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं. महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आयें और स्वरोजगार से जुड़ कर आर्थिक स्थिति मजबूत बनायें. कार्यक्रम का संचालन संस्था के निदेशक जोलजस कुजूर ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से फैकल्टी सामुएल मुंडू, रूही डंुगडंुग, विनकस लकड़ा, राकेश केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola