झापा प्रत्याशी मेनोन एक्का ने नियेल समेत अन्य को गिरफ्तार करने की मांग की

Updated at : 27 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
झापा प्रत्याशी मेनोन एक्का ने  नियेल समेत अन्य को गिरफ्तार करने की मांग की

मेनोन एक्का ने थाना में दिया आवेदन, मामला झापा कार्यालय में तोड़ फोड़ काफोटो: 27 एसआईएम: 14- कार्यालय के बाहर टूटी कुरसियांप्रतिनिधिसिमडेगा. सिमडेगा विधान सभा झापा प्रत्याशी मेनोन एक्का ने झापा कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोपी जेएमएम प्रत्याशी नियेल तिर्की समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर थाना में आवेदन दिया […]

विज्ञापन

मेनोन एक्का ने थाना में दिया आवेदन, मामला झापा कार्यालय में तोड़ फोड़ काफोटो: 27 एसआईएम: 14- कार्यालय के बाहर टूटी कुरसियांप्रतिनिधिसिमडेगा. सिमडेगा विधान सभा झापा प्रत्याशी मेनोन एक्का ने झापा कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोपी जेएमएम प्रत्याशी नियेल तिर्की समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर थाना में आवेदन दिया है. थाना में मेनोन एक्का द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि गुरुवार के दिन 11 से 12 बजे के बीच जेएमएम कार्यकर्ता तथा प्रत्याशी नियेल तिर्की द्वारा झंडा बांध कर जुलूस निकाला गया. जुलूस में जम कर गुंडा गर्दी की गयी. कानून को तक पर रख कर क्लब कांप्लेक्स स्थित झापा के चुनावी कार्यालय में तोड़ फोड़ की. कुर्सी तोड़ दिये गये. बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स व मोटरसाईकल में तोड़ फोड़ की. कार्यालय में उपस्थित इमिल तिर्की, विलियम तिर्की, विरेंद्र बड़ाईक, व अन्य को लाठी डंडे से पीटा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि मारपीट तथा तोड़ फोड़ में नियेल तिर्की के साथ पतरस एक्का, एजाज अहमद, आकाश सिंह, दीप्तीमान तिर्की, लुईस कुजूर, किशोर डांग, विकास बरवा, मनोज अग्रवाल, नन्हुं मिंया, विशाल तिर्की, शशि गुडि़या, प्रकाश टेटे, धनमसीह मिंज, ओस्कार डांग, राहूल, विरेंद्र तिर्की, आलोक गोडविन लकड़ा, कुलदीप किंडो, राजू वर्मा, रंधीर रंजन, अनिल तिर्की, राकेश लकड़ा, राकेश कुजूर, कंचन कबीर, नारू सिन्हां, तैरस एक्का के अलावा 50 से 60 जेएमएम कार्यकर्ता उपस्थित थे. ज्ञापन में मेनोन एक्का थाना थाना में उक्त आवेदन दे कर थाना में मामला दर्ज कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola