गरीबों का विकास ही कांग्रेस का लक्ष्य: बेंजामिन

कांग्रेस प्रत्याशी ने कई गांव का दौरा कियासिमडेगा. सिमडेगा विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी बेंजामिन लकड़ा ने अपने समर्थकों के साथ मुडि़या, कुडरूम, जोकबहार, थोलकोबेड़ा आदि गांव का दौरा किया. इस क्रम में ग्रामीणों से संपर्क स्थापित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों को विकास […]
कांग्रेस प्रत्याशी ने कई गांव का दौरा कियासिमडेगा. सिमडेगा विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी बेंजामिन लकड़ा ने अपने समर्थकों के साथ मुडि़या, कुडरूम, जोकबहार, थोलकोबेड़ा आदि गांव का दौरा किया. इस क्रम में ग्रामीणों से संपर्क स्थापित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों को विकास ही कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है. कांग्रेस अपने लक्ष्य के मुताबिक ही काम करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही आदिवासियों को पेशा कानून दिया. उनकी उन्नति के लिए मनरेगा कानून बनाया. किंतु दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है. हमें एकजुट हो कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है. मौके पर विक्सल कोंगाड़ी, इसीदोर केरकेट्टा, जेम्स पी केरकेट्टा, अनूप लकड़ा, निर्मल आदि उपस्थित थे. इधर जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला, डीडी सिंह, हाजी शहाबुद्दीन, खुशीराम कुमार आदि ने भी कुलुकेरा, बानाबिरा, सेवई आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला कर सिमडेगा विधान सभा प्रत्याशी बेंजामिन लकड़ा को विजयी बनाने का आग्रह किया. यह जानकारी मीडिया प्रभारी समी आलम ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




