दोनो विधान सभा से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Updated at : 18 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
दोनो विधान सभा से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

फोटो फाइल:17एसआइएम:1-बैठक में उपस्थित लोगप्रतिनिधिसिमडेगा. वन विश्रामागार में कांग्रेस पार्टी जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कहा गया कि जिले के दोनों विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी. इस बात का खुलासा पर्यवेक्षक बालकृष्ण सुब्रमण्यम ने किया है. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:17एसआइएम:1-बैठक में उपस्थित लोगप्रतिनिधिसिमडेगा. वन विश्रामागार में कांग्रेस पार्टी जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कहा गया कि जिले के दोनों विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी. इस बात का खुलासा पर्यवेक्षक बालकृष्ण सुब्रमण्यम ने किया है. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को बधाई भी दी गयी है. बैठक में कोलेबिरा विधान सभा के सभी प्रखंड में सम्मेलन आयोजित करने हेतु कोर समिति का गठन किया गया. कोलेबिरा के प्रखंड के लिये इसीदोर केरकेट्टा, श्यामलाल प्रसाद, वृंदावन पंडा, फुलकेरिया डांग, सुनील खडि़या, प्रो लोरेन टेटे, जलडेगा प्रखंड के लिए विक्सल कोंगाड़ी, सुशील डांग, कृष्णा नाग, लाझरूस तोपनो, बांसजोर प्रखंड के लिये अनूप केसरी, नेलसन बरूआ, सुशील डांग, नेलन सोय, हेलारूस कंडूलना, नमजन बागे, ठेठइटांगर के लिये अहलाद केरकेट्टा, अशफाक आलम, कल्लु मियां, सुशील डंुगडंुग, जेम्स बा मो इदरीस, प्रकाश एक्का, अब्दुल सत्तार, ब्रेमर डांग, पावल बागे, फ्रांसिस बिलुंग को कोर समिति का सदस्य बनाया गया. बैठक में सम्मेलन की प्रखंडवार तिथि भी निर्धारित की गयी. तय तिथि के अनुसार जलडेगा में 26 अक्तूबर को, बोलबा में 30 अक्तूबर को, बांसजोर के बोंगेरा में दो नवंबर को, ठेठइटांगर में 29 अक्तूबर को, कोलेबिरा में 31 अक्तूबर को सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. बैठक में सिमडेगा कॉलेज के व्याख्याता प्रो लोरेंग टेटे ने कांग्रेस पार्टी सदस्यता ग्रहण की. जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला ने सदस्यता रसीद काट कर उन्हें पार्टी में शामिल किया. बैठक में समी आलम, हाजी शहाबुद्दीन, अहलाद केरकेट्टा, अब्दुल सत्तार, कैलाश बामलिया, अनूप केसरी, सुनील खडि़या, श्यामलाल प्रसाद, फ्रांसिस बिलुंग, जेम्स पी केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola