बच्ची की मौत पर भाजपा ने शोक प्रकट किया

Updated at : 15 Oct 2014 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर भाजपा ने शोक प्रकट किया

कोलेबिरा. 14 अक्तूबर की अहले सुबह रैंसिया पंचायत अंतर्गत गोबरटोली ग्राम में जंगली हाथियों द्वारा आठ वर्षीय बालिका प्रियंका कुमारी की हत्या पर प्रखंड भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र भगत ने 15 अक्टूबर को पीडि़त परिवार के मुखिया सह मृतका के पिता रघूनाथ सिंह से मुलाकात […]

विज्ञापन

कोलेबिरा. 14 अक्तूबर की अहले सुबह रैंसिया पंचायत अंतर्गत गोबरटोली ग्राम में जंगली हाथियों द्वारा आठ वर्षीय बालिका प्रियंका कुमारी की हत्या पर प्रखंड भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र भगत ने 15 अक्टूबर को पीडि़त परिवार के मुखिया सह मृतका के पिता रघूनाथ सिंह से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्हांेने पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी मंे वे उनके साथ है. साथ ही उन्होंने सरकारी सहायता दिलाने एवं हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग के पदाधिकारियांे से बात करने को कहा. इस मौके पर उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष रूपधर सिंह, दिलेश्वर सिंह, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा दास, अर्जुन सिंह और अशोक नायक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola