प्रभु के जन्मोत्सव पर झूम उठे विश्वासी

Updated at : 25 Dec 2019 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभु के जन्मोत्सव पर झूम उठे विश्वासी

गिरजाघर में 25 की अहले सुबह मिस्सा अनुष्ठान होगा सिमडेगा : क्रिसमस की हर ओर धूम मची है. क्रिसमस के अवसर पर शहरी क्षेत्र में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सामटोली संत अन्ना महागिरजाघर में किया गया. महागिरजाघर व पूरे परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. चरनी को मनमोहक तरीके से प्रदर्शित किया गया […]

विज्ञापन

गिरजाघर में 25 की अहले सुबह मिस्सा अनुष्ठान होगा

सिमडेगा : क्रिसमस की हर ओर धूम मची है. क्रिसमस के अवसर पर शहरी क्षेत्र में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सामटोली संत अन्ना महागिरजाघर में किया गया. महागिरजाघर व पूरे परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. चरनी को मनमोहक तरीके से प्रदर्शित किया गया है. रात्रि 10.30 बजे सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बरवा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया.
इधर, रात 12 बजते ही गिरजा घर का घंटा बजने लगा. रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म पर मसीही विश्वासी झूम उठे. विश्वासियों ने एक-दूसरों को क्रिसमस की बधाई दी. गिरजाघर में 25 दिसंबर की अहले सुबह मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा. सुबह में मिस्सा अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फादर तोबीयस केरकेट्टा करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola