ट्रक ने वैन में मारी टक्कर, तीन घायल

दो युवकों का पैर फ्रैक्चर सिमडेगा : एनएच 143 के सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर मेरोमड़ेगा के समीप रविवार की रात एक ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन पलट गयी. इस दुर्घटना में वैन में सवार तीन लोग दब कर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को मशक्कत के बाद जेसीबी […]
दो युवकों का पैर फ्रैक्चर
सिमडेगा : एनएच 143 के सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर मेरोमड़ेगा के समीप रविवार की रात एक ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन पलट गयी. इस दुर्घटना में वैन में सवार तीन लोग दब कर गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला गया और सभी घायलों को देर रात को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में चालक देवेंद्र उर्फ गोलू एवं राजा और राहुल शामिल हैं. राजा व राहुल के पैर फ्रैक्चर कर गये हैं. तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. सभी घायल रायपुर के सबेरा गांव निवासी हैं, जो वैन में झारखंड से लीची लेने आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










