प्रभात खबर में छपी खबर का असर, 4 साल बाद निमतुर गांव में आयी बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 9:18 PM
।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : बानो प्रखंड के निमतुर गांव में 4 साल बाद बिजली आयी है. ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले 4 वर्षों से यहां बिजली नहीं जली थी. लेकिन प्रभात खबर में छपी खबर का असर है कि यहां लंबे समय के बाद लोगों को बिजली के दर्शन हुए. बिजली नहीं रहने […]
।। रविकांत साहू ।।
सिमडेगा : बानो प्रखंड के निमतुर गांव में 4 साल बाद बिजली आयी है. ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले 4 वर्षों से यहां बिजली नहीं जली थी. लेकिन प्रभात खबर में छपी खबर का असर है कि यहां लंबे समय के बाद लोगों को बिजली के दर्शन हुए.
बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बिजली विभाग, प्रशासनिक अधिकारी, यहां तक विधायक से इस संबंध में ग्रामीण कई बाद मिले और ज्ञापन सौंपा. लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ.
बिजली नहीं रहने के बावजूद लोगों को बिजली बिल नियमित रूप से आ रहा था. इससे लोग खासे परेशान थे. बच्चों को ढिबरी में पढ़ाई करनी पड़ रही थी. गांव में लगभग दो सौ लोग अंधेरे में जीवन गुजार रहे थे. निराश ग्रामिणों ने बिजली नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया. जिसे प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
प्रभात खबर में खबर छपने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और आज गांव में बिजली बहाल कर दी गयी. गांव के लोग बिजली की रोशनी देख खुशी से झूम रहे थे. इधर बिजली विभाग के सहायक अभियंता प्रियंकर पांडेय ने बताया कि गांव में बिजली बहाल कर दिया गया है. जो बिल में त्रुटि होगी उसे भी ठिक कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










