सिमडेगा : वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत

रविकांत साहू, सिमडेगा कुरडेग थाना क्षेत्र के खिंडा पंचायत के भंडार टोली में वज्रपात की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. सोमरा साय साईकल से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आने से सोमरा साय की मौत मौके पर […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
कुरडेग थाना क्षेत्र के खिंडा पंचायत के भंडार टोली में वज्रपात की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. सोमरा साय साईकल से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आने से सोमरा साय की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना शाम 6 बजे की है.
घटना स्थल पर पुलिस पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिवार में पत्नी सहित चार लड़की हैं. इधर सिमडेगा व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा तथा बारिश देर शाम शुरू हुई और रात तक रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




