ePaper

सिमडेगा में दो एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

Updated at : 19 Feb 2019 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा में दो एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

रविकांत साहू, सिमडेगा बानो प्रखंड के साहुबेड़ा पंचायत के सढिबा गांव में करीब 2 एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट किया है. वहीं खेती की रखवाली कर रहे दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. खेती योग्य दो एकड़ भूमि में लगे अफिम की खेती को बानो थाना प्रभारी जोन […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

बानो प्रखंड के साहुबेड़ा पंचायत के सढिबा गांव में करीब 2 एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट किया है. वहीं खेती की रखवाली कर रहे दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. खेती योग्य दो एकड़ भूमि में लगे अफिम की खेती को बानो थाना प्रभारी जोन मुर्मू के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रैनियार खलखो, अंचल अधिकारी मनींदर भगत और पुलिस इंस्पेक्टर आलोक कुमार अपने दल-बल के साथ अफीम की खेती को नष्ट किया.

मालुम हो कि काफी दिनों से साडिबा के नदी किनारे अफीम की खेती की जा रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में पहुंचकर अफीम की खेती को नष्ट किया. इसके साथ ही खेती की देखभाल करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार भी किया गया.

सूत्रों के मुताबिक खेती कराने वाला मुख्य आरोपी खुंटी जिला का रहने वाला है. बानो पुलिस मुख्य आरोपी के खिलाफ केश दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार जल्द ही खेती कराने वाले को भी गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola