सिमडेगा के तीन प्रखंडों में होगा योजनाओं का स्थलीय सत्यापन

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता उपायुक्त विप्र भाल ने की. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. बताया गया कि जिले के तीन प्रखंड बानो, जलडेगा व कुरडेग में नेशनल टीम द्वारा विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया जायेगा और सत्यापन […]
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता उपायुक्त विप्र भाल ने की. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. बताया गया कि जिले के तीन प्रखंड बानो, जलडेगा व कुरडेग में नेशनल टीम द्वारा विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया जायेगा और सत्यापन की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जायेगी.
सभी बीडीओ को इस कार्य में नेशनल टीम काे सहयोग करने का निर्देश दिया गया. बैठक में नेशनल लेबल मॉनीटरिंग के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे. नेशनल टीम के सदस्यों ने क्षेत्र भ्रमण, सत्यापन एवं समीक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




