जू. नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 सदस्‍यीय झारखंड महिला हॉकी टीम केरल रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2019 4:46 PM

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा 31 जनवरी से 10 फरवरी तक केरल के कोल्लम में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 सदस्यीय झारखंड महिला हॉकी टीम केरल रवाना हो गयी. टीम को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार ने शुभकामना देकर […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

31 जनवरी से 10 फरवरी तक केरल के कोल्लम में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 सदस्यीय झारखंड महिला हॉकी टीम केरल रवाना हो गयी. टीम को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार ने शुभकामना देकर विदा किया.

झारखंड टीम पुल A में है. इस पुल में झारखंड के साथ मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, हॉकी पंजाब, हॉकी कुर्ग एवं द मुम्बई हॉकी एसोसिएशन है. झारखंड का पहला मैच 31 जनवरी को सुबह छह बजे हॉकी कुर्ग के साथ होगा.

टीम के सदस्य में

अंजली बिंझिया- गोलकीपर, रांची जिला

रेशमा सोरेंग- सिमडेगा

रोपनी कुमारी- सिमडेगा

दिप्पति टोप्पो- सिमडेगा

दिप्पति कुल्लू- सिमडेगा

अनीषा डुंगडुंग- सिमडेगा

सुषमा कुमारी- कप्तान सिमडेगा

अलबेला रानी टोप्पो- रांची

ब्‍यूटी डुंगडुंग- सिमडेगा

प्रिया डुंगडुंग- सिमडेगा

प्रीणी कंदीर- खूंटी

रजनी केरकेट्टा- सिमडेगा

पूनम मुंडू- खूंटी

संजना होरो- खूंटी

नीतू कुमारी- रांची

रूमाना खातून- गोलकीपर सिमडेगा

सम्मी बाड़ा- सिमडेगा

सुभानी भेंगरा- खूंटी

कोच – कांति बा

मैनेजर – अनिता होरो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola