ePaper

बानो रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया

Updated at : 05 Nov 2018 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
बानो रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया

रविकांत साहू सिमडेगा : बानो रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुबह 8 बजे एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया. प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल हैं. लताकेल निवासी जमीनी देवी (33) अपने पति याकूब हेमरोम और दो बच्चों के साथ काम करने के लिए रांची जा रही थी. इसी क्रम में जमीनी देवी को […]

विज्ञापन

रविकांत साहू

सिमडेगा : बानो रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुबह 8 बजे एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया. प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल हैं.

लताकेल निवासी जमीनी देवी (33) अपने पति याकूब हेमरोम और दो बच्चों के साथ काम करने के लिए रांची जा रही थी. इसी क्रम में जमीनी देवी को प्रसव पीड़ा हुई.

स्टेशन पर उपस्थित महिलाओं के सहयोग से जमीनी ने बच्ची को जन्म दिया. इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने 108 पर फोन कर एंबुलेंस मंगवाया.

बानो प्रखंड की एंबुलेंस अधिकारी सुदामा और दिनेश तुरंत बानो स्टेशन पहुंचे. महिला व बच्ची को बानो सामुदायिक स्वस्थ केंद्रलेजाया गया.

डॉ कमलेश उरांव ने जांच के बाद कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola