जीवन में प्रभु यीशु पर अटूट विश्वास रखें : विधायक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2026 9:18 PM

विज्ञापन

कोंबाकेरा गिरजाटोली में माता मरियम प्रोसेसन कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड की लचरागढ़ पंचायत के कोंबाकेरा गिरजाटोली में माता मरियम प्रोसेसन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व विशिष्ट अतिथि के रूप में संत जेवियर्स कॉलेज रांची के भूतपूर्व प्राचार्य फादर निकोलस टेटे व संत डोमिनिक इंटर कॉलेज लचरागढ़ के उप प्रचार्य फादर अल्बिनुस केरकेट्टा उपस्थित थे. कार्यक्रम में महिला सभा नेत्री रेजिना टेटे, रेशमा बाघवार व पंच संचालक जुलियस तिर्की मौजूद थीं. कार्यक्रम में महिला संघ द्वारा अतिथियों का ढोल नगाड़े के साथ पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. स्वागत जुलूस के साथ सभी अतिथियों को मंच तक लाया गया, जहां फूल माला व स्वागत गान के माध्यम से अभिनंदन किया गया. इससे पूर्व विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया. फादर निकोलस टेटे यीशु समाजी व संत डोमिनिक इंटर कॉलेज के उप प्राचार्य फादर अल्बिनुस केरकेट्टा के नेतृत्व में मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया गया. प्रभु यीशु मसीह व माता मरियम को स्मरण करते हुए सामूहिक प्रार्थना व विनती आराधना की गयी. मौके पर फादर निकोलस टेटे व फादर अल्बिनुस केरकेट्टा ने मसीही विश्वासियों को संबोधित करते हुए प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलने, प्रेम, भाईचारा व सेवा भावना के साथ जीवन जीने का संदेश दिया. विधायक ने कहा कि माता मरियम के गुणों को अपने जीवन में अपनाते हुए प्रभु यीशु मसीह पर अटूट विश्वास रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के बताये मार्ग व उपदेशों का पालन कर समाज में प्रेम,शांति और सद्भाव का वातावरण स्थापित किया जा सकता है. उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति व जागरूकता को बनाये रखते हुए प्रार्थनामय जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्वी मंडल अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, युवा प्रखंड अध्यक्ष निलय प्रेम तिर्की, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेंग, कांग्रेस रैसियां पंचायत अध्यक्ष कंदरू नायक, कांग्रेस कोलेबिरा पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, पंच संचालक जुलियस तिर्की, अमित डुंगडुंग, डिमोलड्र टेटे समेत कोंबाकेरा यूनिट के ख्रीस्त विश्वासी व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola