नमाज अदा कर मांगी गयी अमन व चैन की दुआ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2026 9:17 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों क्षेत्रों में बकरीद पर्व मनाया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा.

जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में बकरीद पर्व मनाया गया. सभी प्रखंडों के मस्जिदों व इदगाहों में सामूहिक रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गयी. लोगों ने गले मिल कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी. साथ ही नमाज अदा कर अमन व चैन की दुआ मांगी. बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लसिया स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज मौलाना कमरूल आफरीन के नेतृत्व में अदा की गयी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने परिवार, गांव, समाज व क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी. लसिया जामा मस्जिद के सेक्रेटरी सह शांति समिति के सक्रिय सदस्य व झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली ने सभी लोगों को बकरीद पर्व की मुबारकवाद देते हुए क्षेत्र में खुशहाली और अमन-चैन की कामना की. मौके पर अंसार अहमद, दंडाधिकारी के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कवि रंजन प्रसाद, बानो सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम,थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, एएसआइ कमल कच्छप व पुलिस जवान उपस्थित थे. जलडेगा. प्रखंड के ओड़गा, कोनमेरला व कोलोमडेगा में त्याग बलिदान व समर्पण का त्योहार ईद उल अजहा का पर्व श्रद्धा, हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में त्योहार को लेकर उत्साह देखा गया. ओड़गा स्थित रजा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इलियास खान ने बकरीद की नमाज अदा करायी. साथ ही देश में अमन, चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी. नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लग कर ईद की बधाई दी. मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ओड़गा ओपी प्रभारी मुर्ताज अंसारी, एएसआइ प्रमोद कुमार, एएसआइ उपेंद्र राय मौजूद थे. साथ ही साबिर मियां, अरशद अंसारी, शमसुद्दीन खान, रहीम खान, परवेज मियां, फरीद आलम, कमरुद्दीन खान, आशिक खान, इरफान खान, इस्लाम मियां, शेर मोहम्मद मौजूद थे. इधर कोनमेरला, कोलोमडेगा में भी बकरीद पर्व पर नमाज अदा की गयी. कुरडेग. कुरडेग स्थित जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की गयी. मौलाना मूकबीर ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करा कर अमन चैन की दुआ मांगी. नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने गले मिल कर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकवाद दी. मौलाना ने कहा कि बकरीद का पर्व त्याग कुर्बानी व भाईचारे का संदेश देती है. सभी मिल-जुल कर त्योहार मनायें. नमाज के बाद सभी अपने अपने घर जाकर कुर्बानी की रस्म अदा की. रजा मस्जिद में सुबह आठ बजे मौलाना ने नमाज अदा करायी. दोनों मस्जिद में सुरक्षा के लिए प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौजूद थे. बीडीओ सह मजिस्ट्रेट नैमन कुजूर इंसपेक्टर ,थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान उपस्थित थे. ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय स्थित ईदगाह में बकरीद पर्व की नमाज सुबह सात बजे मौलाना मुख्तार द्वारा अदा करायी गयी. मौके पर मौलाना मुख्तार ने कहा कि बकरीद पर्व नेक नियत का संदेश देता है. अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास रखने का पर्व है. मौलाना मुख्तार ने कहा कि हजरत इब्राहिम को अल्लाह ने हुक्म दिया कि सबसे प्रिय चीज जिससे सबसे ज्यादा प्रेम करता हो उसकी कुर्बानी दें, तो हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गये, जो अल्लाह के अटूट विश्वास को दर्शाता है. कहा कि आज हमें अपने परिवार के अलावा गरीबों, जरुरतमंदों, पड़ोसियों, व रिश्तेदारों का तन-मन व धन से सहयोग करना चाहिए. बकरीद की नमाज अदा करने के बाद सभी एक-दूसरे से गले मिलते हुए बकरीद पर्व की बधाई दी. कोलेबिरा. कोलेबिरा में बकरीद का त्योहार मनाया गया. जामा मस्जिद पर विशेष नमाज अदा की गयी. मौलाना अतिकुल रहमान ने सुबह सात बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करायी गयी. मौके पर उन्होंने कहा बकरीद का पर्व त्याग, कुर्बानी व भाईचारे का संदेश देती है. मस्जिद में विशेष नमाज अदा करने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर जाकर कुर्बानी की रस्म को अदा किया. बकरीद के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष चौकसी बरती गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola