रांची- सिमडेगा रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, बच्चा घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2018 12:06 PM
सिमडेगा: कोलेबिरा- सिमडेगा मुख्य पथ पर सुबह 7 बजे सड़क दुर्घटना में कार पुल के नीचे गिर गयी. इस दुर्घटना में एक बच्ची को चोट आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डस्टन रेडिगो अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और पुल के नीचे गिर गयी. इस घटना में कार में सवार बच्ची का हाथ टूट गया. […]
सिमडेगा: कोलेबिरा- सिमडेगा मुख्य पथ पर सुबह 7 बजे सड़क दुर्घटना में कार पुल के नीचे गिर गयी. इस दुर्घटना में एक बच्ची को चोट आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डस्टन रेडिगो अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और पुल के नीचे गिर गयी. इस घटना में कार में सवार बच्ची का हाथ टूट गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सिमडेगा से राँची जा रहे थे .
वाहन कोलेबिरा नवा टोली लोहा पुल के समीप पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर के बीच में एक अन्य वाहन के अचानक सामने आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गयी और गड्ढे में जा पुल के नीचे जा गिरी. इस गाड़ी में सवार गणेश महतो, आशीष कुमार, निसार अहमद,तरन्नुम परवीन,पुत्री हुम्मा फिरदौस,पुत्र तमीम अहमद सवार थे. जिसमें 7 वर्षीय तमीम का दाहिना हाथ टूट गया. दुर्घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच कर सभी यात्रियों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










