वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने एक को मारपीट कर घायल किया
Updated at : 27 Jun 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के टभाडीह स्कूल के समीप सिमडेगा-रांची मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया. लाठी से इतना पीटा कि उक्त व्यक्ति का सिर फट गया. उसके हाथ में भी गंभीर चोट आयी […]
विज्ञापन
पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की
सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के टभाडीह स्कूल के समीप सिमडेगा-रांची मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया. लाठी से इतना पीटा कि उक्त व्यक्ति का सिर फट गया. उसके हाथ में भी गंभीर चोट आयी है. मजदूर नेता राजेश सिंह के नेतृत्व में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर उक्त पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, कामतारा निवासी राज मिस्त्री अजीत तिर्की कुड़पानी से काम कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में टभाडीह स्कूल के समीप वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे रोका.
उसने कुछ आगे जाकर मोटरसाइकिल रोक दी. इसी दौरान पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और मोटरसाइकिल की चाबी निकालने लगे. चाबी निकालने पर विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन से ही उसे सदर अस्पताल लाया और इलाज करा कर टभाडीह स्कूल के पास छोड़ दिया.
पुलिस कर्मियों ने नयी टी शर्ट खरीद कर पहनाया
पिटाई के बाद अजीत तिर्की लहूलुहान हो गया था. उसका शर्ट खून से लथपथ हो गया था. पुलिस कर्मियों ने इलाज के बाद उसके शर्ट को फाड़ कर फेंक दिया और एक नयी टी शर्ट खरीद कर पहनाया. इसके बाद उसे गाड़ी में बैठा कर टभीडीह स्कूल के पास छोड़ आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




