15 अगस्त तक सभी लक्ष्यों को पूरा करें

सिमडेगा : कार्य योजनाओं व उसके कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन नगर भवन में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में हुई़ ग्राम स्वराज अभियान के द्वितीय चरण में जिले के 206 राजस्व ग्राम का चयन किया गया है. 1000 से अधिक जनसंख्या वाले राजस्व ग्रामों को चिह्नित किया गया. जिले के 206 गांवों […]
सिमडेगा : कार्य योजनाओं व उसके कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन नगर भवन में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में हुई़ ग्राम स्वराज अभियान के द्वितीय चरण में जिले के 206 राजस्व ग्राम का चयन किया गया है. 1000 से अधिक जनसंख्या वाले राजस्व ग्रामों को चिह्नित किया गया. जिले के 206 गांवों में सरकार की सात फ्लैगशिप योजनाओं, कार्यक्रमों के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है. इसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 50660, सौभाग्य योजना के तहत 40701, उजाला योजना के तहत 71468, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 35719, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 76066, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 73967 परिवारों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य है.
15 अगस्त तक सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त ग्राम प्रभारियों को संबोधित करते हुये उपायुक्त ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के द्वितीय चरण में दिये गये लक्ष्य को सफल बनाने में ग्राम प्रभारियों की अहम भूमिका है. ग्राम प्रभारी महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उपायुक्त ने सभी बीडीओ को आदिवासी ग्राम समिति के सदस्यों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. आदिवासी ग्राम समिति के सदस्य सभी ग्राम प्रभारियों का सहयोग करेंगे. संबंधित मुखिया, सहिया, सेविका, सहायिका, जनप्रतिनिधि भी सहयोग करेंगे. ग्राम प्रभारी गांव स्तर पर बैठक करें. उपायुक्त ने टोली के सामाजिक व्यक्ति का चयन कर उसे टोली प्रभारी बनाने का निर्देश दिया.
ताकि संबंधित गांव का संपूर्ण विकास हो सके. ग्राम प्रभारी गांव के लोगों के सहयोग से गांव में चयनित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें. सभी प्रखंडों में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करनेवाले ग्राम प्रभारियों तथा बीडीओ को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जायेगा. सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, प्रतिनियुक्त ग्राम प्रभारी, जनप्रतिनिधि समन्वय बना कर कार्य करें. कैंप आयोजन करने की तिथि के दिन जिला स्तर के पदाधिकारी भी कैंप में भाग लेंगे.
कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जायेगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्रत्येक दिन की कार्य प्रगति का इंट्री संबंधित वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बैंकों के माध्यम से संचालित जन-धन योजना तथा बीमा योजना से अधिक से अधिक लोग जुड़ें इसके लिए अग्रणी बैंक के प्रतिनिधि को जागरूकता अभियान चलाते हुये प्रचार-प्रसार करने व कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी मनोहर मरांडी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बीडीओ, प्रतिनियुक्त ग्राम प्रभारी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




