युवती हत्याकांड का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा थाना क्षेत्र में 16 मई को हुई युवती की गोली मार कर हत्या मामले का खुलासा हो गया है. घटना में शामिल मुख्य आरोपी आदर्श कुमार को तेलंगाना राज्य के बीडीएल भानुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर सिमडेगा लाया गया है. घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया गया है. 20 दिन बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली सफलता 16 मई को कोलेबिरा थाना अंतर्गत एक युवती जेबा परवीन को गोली मार कर हत्या करने के आरोप में कोलेबिरा थाना मामला दर्ज किया गया था. कांड का अनुसंधान कर अपराधी को शीघ्र पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. गठित टीम द्वारा अपराधी के छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गयी. तकनीकी साक्ष्य व वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल अपराधी आदर्श कुमार (22 वर्ष), साकिन महनार टाडा, थाना महनार, जिला वैशाली बिहार को तेलंगाना राज्य अंतर्गत बीडीएल भानुर थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. सिमडेगा लाकर पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल व तीन जिंदा गोली जब्त की गयी. गिरफ्तार अभियुक्त को पांच जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola