जहां जरूरत वहां भेजे जाएंगे अमीन, बिहार में जमीन मापी के लिए बड़ा एक्शन, कितने मामले लंबित?

Updated:
विज्ञापन
Bihar-Land-Records-Survey-2027

सांकेतिक फोटो

Bihar E Mapi: बिहार में करीब 45 हजार लंबित इ-मापी मामलों के निपटारे के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई रणनीति बनाई है. कम आवेदन वाले अंचलों से अमीनों को अधिक आवेदन वाले क्षेत्रों में भेजा जाएगा. साथ ही आउटसोर्सिंग के जरिए प्रशिक्षित अमीनों की नियुक्ति कर जमीन मापी प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी.

विज्ञापन

Bihar E Mapi: बिहार में जमीन की इ-मापी को लेकर बड़ी संख्या में लंबित मामलों को देखते हुए सरकार ने इसके समाधान की दिशा में व्यापक पहल शुरू कर दी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ताजा निर्णय में अब सरकारी अमीनों की डेपुटेशन पर तैनाती करके इसमें तेजी लायी जायेगी. इसके तहत इ-मापी के लिए कम और अधिक आवेदन वाले अंचलों की पहचान की जायेगी.

मंत्री ने क्या निर्देश दिया

इ-मापी के कम आवेदन वाले अंचलों से अमीनों को फुर्सत मिलते ही उनका डेपुटेशन इ-मापी के लिए अधिक आवेदन वाले अंचलों में कर दिया जायेगा. विभाग का मानना है कि इससे इ-मापी के आवेदनों के समाधान में तेजी आयेगी. राज्य में राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान इ-मापी के लंबित आवेदनों की जानकारी मिलने पर विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने भी इसके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है.

सूत्रों के अनुसार, राज्य में इ-मापी के करीब 45 हजार मामले लंबित हैं. इन सभी का समाधान तय समय-सीमा में नहीं हुआ है. कई जिलों में लोगों को अपनी जमीन की मापी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए विभाग ने प्रशिक्षित अमीनों को सेवा में लेने की भी योजना बनायी है. इससे तय समय में इ-मापी का काम पूरा किया जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आउटसोर्सिंग से करने की तैयारी शुरू

ऐसे प्रशिक्षित अमीनों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग से करने की तैयारी शुरू हो चुकी है. दरअसल जमीन मापी से जुड़े मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इ-मापी का तय समय में समाधान और लंबित मामलों को जल्द से जल्द निबटारे के लिए तैयारी तेज कर दी है. इसका मकसद जमीन विवादों का तेजी से समाधान करना भी है.

इसे भी पढ़ें: चक्रव्यूह में दीपक प्रकाश, निशाने पर उपेंद्र, चिराग ने खोले पत्ते, अब सबकी नजर राजद पर

7 जून से 11 जून तक बिहार के इन जिलों में जारी रहेगा आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन