हाइवा की चपेट में आने से होमगार्ड के जवान की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 4:00 AM
सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा सरना मंदिर के समीप हाइवा की चपेट में आने से होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड का जवान भेलवाडीह निवासी 45 वर्षीय माटु साव ड्यूटी के बाद मोपेड से घर जा रहा था. इसी क्रम में तामड़ा सरना मंदिर के समीप विपरीत […]
सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा सरना मंदिर के समीप हाइवा की चपेट में आने से होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड का जवान भेलवाडीह निवासी 45 वर्षीय माटु साव ड्यूटी के बाद मोपेड से घर जा रहा था. इसी क्रम में तामड़ा सरना मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे सड़क निर्माण में लगे हाइवा ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने हाइवा को क्षतिग्रस्त कर दिया. उक्त हाइवा खूंटीटोली से पालकोट तक सड़क निर्माण करा रही कंपनी का बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










