प्रमाण-पत्र आश्रम कार्यालय में जमा करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2018 9:13 AM
सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन में विकलांग सेवा आश्रम की बैठक पीटर केरकेट्टा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. जिन नि:शक्तों की पेंशन रूक गयी है, उन्हें बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र व दो फोटो आश्रम कार्यालय में जमा करने को कहा […]
सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन में विकलांग सेवा आश्रम की बैठक पीटर केरकेट्टा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. जिन नि:शक्तों की पेंशन रूक गयी है, उन्हें बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र व दो फोटो आश्रम कार्यालय में जमा करने को कहा गया.
जिन नि:शक्तों को ट्राइ साइकिल की आवश्यकता है, उन्हें आवेदन जमा करने की सलाह दी गयी. विकलांग सेवा आश्रम में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन 7.30 बजे करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रमोद टोप्पो, शनि टोप्पो, विकास केरकेट्टा, जेवियर सोरेंग, बेहान बड़ाइक, सुखंती कुमारी, मरिता डुंगडुंग, सरिता, सुखराम बड़ाइक, जेवियर तिर्की, विमला कुमारी, सूरजा किसान, रीता सोरेंग व सेरोफिना कुल्लू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










