लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें : डीसी
Updated at : 09 Jan 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बन रहे शौचालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को समाहरणालय में बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. उपायुक्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य करें. मार्च से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र को खुले […]
विज्ञापन
सिमडेगा : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बन रहे शौचालय के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को समाहरणालय में बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की.
उपायुक्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य करें. मार्च से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त करें. शौचालय निर्माण कार्य में गुणवता में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. गलत कार्य होने पर पंचायत प्रभारी के ऊपर कार्रवाई होगी.
कहा गया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ अगली बैठक में कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी पंचायतों में बने रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की. मौके पर उपविकास आयुक्त, आइटीडीए निदेशक, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी व पंचायत प्रभारी पदाधिकारी के अलावा यूनिसेफ की टीम के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




