सेंगल अभियान के बहकावे में न आयें
Updated at : 05 Jan 2018 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

केरसई : विधायक विमला प्रधान विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुरुवार को केरसई प्रखंड के कारेकोटजोर, गंझु टोली व वन टोली में ग्रामीणों के साथ बैठक की. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि सेंगल अभियान के बहकावे में न आयें. सरकार किसी की जमीन नहीं लूट रही है. यह भ्रम […]
विज्ञापन
केरसई : विधायक विमला प्रधान विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुरुवार को केरसई प्रखंड के कारेकोटजोर, गंझु टोली व वन टोली में ग्रामीणों के साथ बैठक की. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि सेंगल अभियान के बहकावे में न आयें. सरकार किसी की जमीन नहीं लूट रही है. यह भ्रम लोगों के बीच फैलाया जा रहा है.
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास के कार्य होंगे. उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से कंबल व मच्छरदानी की मांग की. वहीं जागेवर मांझी, नारायण मांझी, त्रिलोकी मांझी, विराज मांझी व वैसाखी मांझी का शौचालय निर्माण पूरा कराने की मांग की गयी. चंदर मलार, एतना मलार व राम मलार सहित अन्य ने घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध की मांग की.
इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सड़क व पानी की समस्या के समाधान की भी मांग की गयी. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सूर्य नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष मानकी लाल, दीपक पुरी, नव कुमार, राधेश्याम प्रसाद, दिनेश प्रसाद, कैलाश मेहर, पिंटू प्रसाद, लोकनाथ मांझी, देवनारायण देहरी, राजेश बड़ाइक, रामेश्वर उजली एवं पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




