महिला ने टांगी से मार कर हत्या की, गिरफ्तार
Updated at : 05 Jan 2018 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के केरिया पहान टोली में एक महिला ने एक व्यक्ति की टांगी से मार कर हत्या कर दी. महिला का आरोप है कि वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, केरिया पाहन टोली निवासी विधवा सुनीता देवी गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर में अकेली थी. इसी […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के केरिया पहान टोली में एक महिला ने एक व्यक्ति की टांगी से मार कर हत्या कर दी. महिला का आरोप है कि वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था.
जानकारी के मुताबिक, केरिया पाहन टोली निवासी विधवा सुनीता देवी गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर में अकेली थी. इसी समय केरिया पहाड़ टोली निवासी 50 वर्षीय सुरसेन मुंडा उसके घर पहुंचा. घर के अंदर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी.
इसी बीच सुनीता ने टांगी से मार कर सुरसेन की हत्या कर दी. पुलिस ने शव व खून लगा टांगी कब्जे में ले लिया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि सुरसेन मुंडा हमेशा उसके साथ छेड़छाड़ करता था. आज भी उसके घर आकर सुरसेन मुंडा उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि सुरसेन व महिला के बीच प्रेम संबंध था. दोनों अक्सर मिला करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




