नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

ठेठइटांगर : दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. बताया गया कि कोरोमियां पहान टोली की एक नाबालिग लड़की करीबेड़ा में किसान मेला देखने गयी थी. मेला देख कर लौटने के क्रम में सुनील टोप्पो […]
ठेठइटांगर : दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. बताया गया कि कोरोमियां पहान टोली की एक नाबालिग लड़की करीबेड़ा में किसान मेला देखने गयी थी. मेला देख कर लौटने के क्रम में सुनील टोप्पो बोलबा गिरजा टोली निवासी ने उसे बाइक से घर पहुंचा देने की बात कही.
इसके बाद उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और चिकियापीठ जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद किसी प्रकार नाबालिग घर पहुंची तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने थाना में जाकर सुनील टोप्पो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने सुनील टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




