10 दिसंबर को दुकान बंद कर घर जा रहा था दुकानदार, लूटकांड के छह आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 21 Dec 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
10 दिसंबर को दुकान बंद कर घर जा रहा था दुकानदार, लूटकांड के छह आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा: लूटकांड के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें शिवलाल कुमार, बंधन कुमार, रोहित साहू, जीतू साहू, पचरू साहू व पदान साहू शामिल हैं. लूट का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है. इस आशय की जानकारी एसपी दीपक कुमार सिंह ने दी. क्या है घटना : 16 दिसंबर को रानीकुदर निवासी […]

विज्ञापन
सिमडेगा: लूटकांड के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें शिवलाल कुमार, बंधन कुमार, रोहित साहू, जीतू साहू, पचरू साहू व पदान साहू शामिल हैं. लूट का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है. इस आशय की जानकारी एसपी दीपक कुमार सिंह ने दी.
क्या है घटना : 16 दिसंबर को रानीकुदर निवासी केदार प्रसाद पंडरीपानी स्थित दुकान को बंद कर लैपटॉप व नकद लेकर अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में घात लगा कर बैठे लुटेरों ने हथियार के बल पर रानीकुदर मोड़ के समीप केदार प्रसाद से लूटपाट की थी. लुटेरों ने एक लैपटॉप, 65 हजार नकद, दो मोबाइल सेट लूट लिया था. इस संबंध में ठेठईटांगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

मामला दर्ज होने के बाद एक टीम बना कर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. घटना के दो दिन बाद ही घटना का खुलासा कर लिया गया. पुलिस ने लूटकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से लैपटॉप, मोबाईल चार्जर, दो मोबाईल सेट बरामद कर लिया. नकद बरामद नहीं किया गया, क्योंकि लुटेरों ने उसे खर्च दिया है. लूटकांड का एक अन्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी चैतू साहू को भी गिरफ्तार जल्द कर लिया जायेगा. पकड़े गये सभी आरोपी साईपुर कोढी चौक, मतरामेटा के रहने वाले हैं.
छापामारी दल में शामिल पुलिस : प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार कुशवाहा, थाना प्रभारी बृज कुमार, सअनि रामराज सिंह, हवलदार रंतीज सिंह, अरविंद मिंज, देवनंदन राय, महेश्वर महतो, आरक्षी अशोक कुमार यादव, आफताब आलम, दूगान बरला व सुशील मिंज शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola