सिमडेगा : सड़क दूर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2017 8:43 PM
सिमडेगा: कोलेबिरा बरवाडीह मार्ग में आज सड़क दुर्घटना में 1 युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बंदरचुवां पंचयात के पोटोबेरा निवासी अजय केरकेट्टा पिता विश्राम केरकेट्टा व आशीष केरकेट्टा अपने बाईक जेएच 20 बी 3612 से कोलेबिरा साप्ताहिक हाट से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में टैंसरा से थोड़ी […]
सिमडेगा: कोलेबिरा बरवाडीह मार्ग में आज सड़क दुर्घटना में 1 युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बंदरचुवां पंचयात के पोटोबेरा निवासी अजय केरकेट्टा पिता विश्राम केरकेट्टा व आशीष केरकेट्टा अपने बाईक जेएच 20 बी 3612 से कोलेबिरा साप्ताहिक हाट से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में टैंसरा से थोड़ी दूर पहले चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया. बाइक सड़क की किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा उक्त दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. अजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. किंतु रांची जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इधर आशीष को हल्की चोटे आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










