पहाड़ काट कर सड़क बना रहे हैं बड़काडुइल पंचायत के लोग
Updated at : 25 Oct 2017 11:38 AM (IST)
विज्ञापन

बानो: बानो प्रखंड के बड़काडुइल पंचायत के लोग पहाड़ काट कर सड़क बनाने में लगे हुए हैं. इस कार्य में करीब 200 लोग शामिल हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. करीब एक किमी सड़क बनाने की योजना है. योजना के तहत मंगलवार सुबह से लोग बड़काडुइल चढ़ान के पास कुदाल व साबल लेकर पहुंच गये. […]
विज्ञापन
बानो: बानो प्रखंड के बड़काडुइल पंचायत के लोग पहाड़ काट कर सड़क बनाने में लगे हुए हैं. इस कार्य में करीब 200 लोग शामिल हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. करीब एक किमी सड़क बनाने की योजना है. योजना के तहत मंगलवार सुबह से लोग बड़काडुइल चढ़ान के पास कुदाल व साबल लेकर पहुंच गये.
ग्रामीणों ने बताया कि एक किमी सड़क निर्माण करने के बाद उसी रास्ते में करीब दो किमी सड़क की मरम्मत की जायेगी. ज्ञात हो कि बेड़ाहोंजर से बड़काडुइल होते हुए लमगगढ़ तक करीब छह किमी सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. पहाड़ व चढ़ान होने के कारण यहां वाहन नहीं चढ़ पाता है. दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने गांव में बैठक की. बैठक में पहाड़ काट कर सड़क निर्माण करने का निर्णय लिया. निर्णय के अनुसार तीन-चार गांव के लोग जुटे और एक किमी सड़क निर्माण के काम में जुट गये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन में सड़क बन कर तैयार कर दिया जायेगा.
बड़काडुइल पंचायत के मुखिया सुमंती कोनगाड़ी ने बताया कि बड़काडुइल पंचयात को दिसंबर माह तक खुले में शौच मुक्त करना है, लेकिन खराब सड़क होने के कारण बालू, ईंट व सीमेंट नहीं पहुंचता है. विकास कार्यों के संचालन में परेशानी होती है. कृष्णा सिंह ने कहा कि बड़ाकाडुइल पंचायत से प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में परेशानी होती थी. उबड़-खाबड़ रास्ता है. प्रशासन से कई बार गुहार लगायी गयी, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया. अंत में श्रमदान कर सड़क का निर्माण किया जा रहा है.
भोला प्रसाद ने बताया कि विधायक पौलुस सुरीन से बेड़ाहोंजर से लमगढ़ तक सड़क निर्माण की मांग की गयी, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. सड़क निर्माण में अनिरुद्ध सिंह, सिलास टोपनो, हुदुड़ टोपनो, बलिराम सिंह, मनेश्वर सिंह, बिरास डांग, लीलवती देवी, शांति देवी, श्याम किशोर सिंह, रामप्रसाद सिंह, आनंद जोजो, महेश सिंह, जगन्नाथ सिंंह, भादवा सिंह, लोधा सिंह, मेघनाथ सिंह व दयानंद सिंह के करीब 200 लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




