गुस्सा: सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं, एफआइआर के विरोध में बंद रहा सिमडेगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2017 1:20 PM

विज्ञापन

सिमडेगा: महावीर मंदिर में प्रतिबंधित मांस फेंके जाने के विरोध में प्रदर्शन करने और अशांति फैलाने के आरोप में प्रशासन ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में हिंदू समाज ने अनिश्चितकालीन सिमडेगा बंद की घोषणा की है. इसके तहत पहले दिन सोमवार को सिमडेगा पूरी तरह […]

विज्ञापन

सिमडेगा: महावीर मंदिर में प्रतिबंधित मांस फेंके जाने के विरोध में प्रदर्शन करने और अशांति फैलाने के आरोप में प्रशासन ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में हिंदू समाज ने अनिश्चितकालीन सिमडेगा बंद की घोषणा की है. इसके तहत पहले दिन सोमवार को सिमडेगा पूरी तरह बंद रहा. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद का असर देखा गया.

कोलेबिरा, कुरडेग व जलडेगा आदि प्रखंड भी बंद रहे. ठेठइटांगर में बंद का मिला जुला असर देखा गया. अनिश्चितकालीन बंद के आह्वान के बाद लोगों ने अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को स्वेच्छा से बंद रखा. बंद शांतिपूर्ण रहा. बंद का समर्थन सभी समुदाय के लोगों ने किया. वाहनों का परिचालन सुचारू रहा. सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस के आला अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे थे.


नगर भवन को कैंप जेल बनाया गया था. किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी थी. ज्ञात हो कि 17 अक्तूबर को शहरी क्षेत्र के महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में प्रतिबंधित मांस फेंक दिया गया था. इसके बाद लोग भड़क गये थे, किंतु प्रशासन के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गये थे. किंतु इस घटना के सिर्फ दो दिन बाद ही दीपावली के दिन 19 अक्तूबर को दोबारा एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित मांस फेंक दिया गया था. मांस फेंके जाने की दूसरी घटना के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. लोगों ने रोड जाम भी रखा था, जिसके बाद ही पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के प्रयास से मामले को शांत करा लिया गया था. साथ ही शांति मार्च भी निकाला गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola