महिला से जेवरात ठग कर भाग रहे दो लोग गिरफ्तार
Updated at : 07 Oct 2017 11:37 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी से एक महिला से जेवरात ठग कर भाग रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही ठगे हुए जेवरात भी बरामद कर लिया गया. यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजीव रंजन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि टुकुपानी निवासी लक्ष्मी कुमारी अपने […]
विज्ञापन
सिमडेगा : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी से एक महिला से जेवरात ठग कर भाग रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही ठगे हुए जेवरात भी बरामद कर लिया गया. यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजीव रंजन सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि टुकुपानी निवासी लक्ष्मी कुमारी अपने घर के दरवाजा के पास बैठी हुई थी. इसी क्रम में खगड़िया (बिहार) के मानसी निवासी पिंकेश कुमार एवं खगड़िया के ही सोनडीहा निवासी सतीश प्रसाद गुप्ता मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे. उन्होंंने कहा कि वह उजाला कंपनी के पाउडर का प्रचार के लिए आये हैं.
घर-घर जाकर लोगों को इस पाउडर के बारे में जानकारी देनी है कि लोहे के सामान को छोड़ कर बाकी सभी सामान को इस पाउडर से साफ किया जा सकता है. उक्त दोनों ने लक्ष्मी कुमारी के बर्तन आदि को साफ किया. इसके बाद लक्ष्मी कुमारी से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी व कान की बाली आदि को साफ करने के बहाने उतरवा लिया. कहा कि इसे साफ करने के लिए एक कुकर की जरूरत पड़ेगी. कुकर लाकर देने पर उसमें हल्दी, पाउडर व पानी के साथ सोने के सामान को उसमें डाल कर बंद कर दिया और कहा कि इसे 10 मिनट तक चूल्हे पर गरम करना होगा. साथ ही यह भी कहा कि इसे 10 मिनट तक गरम करें, हम होटल से खाना खाकर आ रहे हैं.
इसके बाद दोनों वहां से चले गये. कुछ ही देर में लक्ष्मी कुमारी ने शक के आधार पर कुकर को खोला, तो जेवरात गायब थे. बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही ठेठइटांगर थाना प्रभारी बृज कुमार ने पुलिस बल के साथ उक्त दोनों का पीछा किया. इसी क्रम में बांसजोर ओपी के तरगा के निकट से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली तथा जेवरात भी बरामद कर लिये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




